अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्रांतर्गत हुई युवक की हत्या की घटना का पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों के सिनाख्त पर हत्या में प्रयुक्त रामपुरी चाकू भी बरामद कर लिया है ।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 23 जून को बताया कि 21 जून 2026 को वादी कय्यूम पुत्र निब्बर निवासी अहिरनडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर द्वारा पीआरवी 7172 पर सूचना दी गई कि उसके भाई राजू की हत्या कर दी गई है तथा शव बजाज चीनी मिल के पास एक यूकेलिप्टस के बाग में फेंक दिया गया है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर कार्यवाही करते हुए सर्वप्रथम घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। कय्यूम पुत्र निब्बर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना श्रीदत्तगंज पर अरमान पुत्र बहादुर अली शाह, समीर पुत्र बहादुर अलीशाह, अरमान पुत्र ननकऊ, सलमान पुत्र मो0 अली शाह निवासीगण ग्राम अहिरनडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर, हमदान पुत्र इरफान निवासी कस्बा सादुल्लानगर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर तथा मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी ग्राम करगहिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर के नाम सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया । 23 जून को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा संबन्धित अभियोग में पुलिस द्वारा घटना की जांच से प्रकाश में आया कि पीड़ित कय्यूम पुत्र निब्बर के मृतक भाई राजू उर्फ मोहम्मद हुसैन उम्र करीब 28 वर्ष को आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले जाया गया तथा पास स्थित यूकेलिप्टस के बाग में ले जाकर चाकू से वार कर साजिशन हत्या कर दी गई। घटना में नामित वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र बहादुर अली शाह, समीर पुत्र बहादुर अलीशाह, अरमान पुत्र ननकऊ, सलमान पुत्र मो0 अली शाह निवासीगण ग्राम अहिरनडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर, हमदान पुत्र इरफान निवासी कस्बा सादुल्लानगर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर तथा मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी ग्राम करगहिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर आलाकत्ल रामपुरी चाकू बरामद कियागया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया । अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त अरमान व समीर ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि राजू उर्फ मोहम्मद हुसैन ने कुछ दिन पहले उनके भाई रहमान को मारा पीटा था जिससे हम लोगों के अन्दर राजू के खिलाफ अक्रोश था । हम लोग जब मुंबई से घर वापस लौटे उसके बाद हम लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजू की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत राजू को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर सुनसान यूकेलिप्टस के बाग में ले गए, जहां उसे अधिक शराब पिलाई गई। नशे की हालत में पहुंचने पर अभियुक्तों और उनके साथियों ने चाकू से उसकी हत्या कर दी तथा शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए । गिरफ्तार करने वाली टीम में अविरल शुक्ला (थानाध्यक्ष), व0उ0नि0 रामधारी दिनकर, व0उ0नि0अशोक सिंह, का0 रवि दुबे, का0 पुष्पेन्द्र कुमार तथा का0 पकंज शामिल थे ।