कमलेश
खमरिया खीरी।ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद बुधवार को क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल लौट आई। नए उत्साह और उमंग के साथ विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने फूल, चंदन का तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
सीताराम मनवार पब्लिक इंटर कॉलेज महरिया, इंद्रपाल छेददु लाल पब्लिक स्कूल अदलिशपुर सहित अन्य विद्यालयों में नियमित कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान और रौनक से गुलजार नजर आया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में हवन-पूजन का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के प्रबंधक,श्रीराम मनवार,राजेन्द्र सहित प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने इसमें सहभागिता करते हुए नए शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने का आह्वान किया। वहीं बच्चों ने भी अवकाश के बाद अपने साथियों और शिक्षकों से मिलकर खुशी व्यक्त की।


