कमलेश
खमरिया खीरी। ईसानगर ब्लॉक के जसवंत नगर निवासी एवं संविलियन विद्यालय बेहटा में तैनात प्रधानाध्यापक रामप्रताप के छोटे बेटे सचिन कुमार का टेक्निकल एग्रीकल्चर सहायक के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सचिन कुमार की इस उपलब्धि पर विद्यालय व ब्लॉक के शिक्षकों,कर्मचारियों तथा क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सचिन के साथ साथ शिक्षक रामप्रताप और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सचिन की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का ही परिणाम है कि उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।

