कमलेश
खमरिया खीरी:थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ईसानगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेजा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में रामखेलावन पुत्र ननकऊ निवासी जनकपुरवा मजरा रूजपुर, पिंकू पुत्र जमना प्रसाद निवासी कस्बा व थाना ईसानगर, वकील अहमद पुत्र सब्बीर निवासी सण्डौरा खुर्द,मोनिस पुत्र यूनुस निवासी चन्द्रसाकला तथा अशफाक पुत्र खलील निवासी चन्द्रसाकला शामिल हैं। इस बाबत थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी अभियुक्तों का चालान न्यायालय धौरहरा भेजा गया है,क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



