पवन जायसवाल अध्यक्ष,सतीश त्रिवेदी बने कोषाध्यक्ष व सोनू शुक्ला बने महामंत्री
कमलेश
जनपद लखीमपुर खीरी के बिजुआ में सोमवार को पत्रकार महासंघ की नई कार्यकारिणी बिजुआ इकाई का गठन किया गया। इस दौरान पवन जायसवाल को अध्यक्ष और सोनू शुक्ला को महामंत्री व सतीश त्रिवेदी कोषाध्यक्ष चुना गया। यह गठन पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा के निर्देश पर हुआ। जिसमें जिला महामंत्री कमल मिश्रा, जिला संघठन मंत्री अवध किशोर जायसवाल और जिला कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव वैभव जी की संयुक्त टीम बिजुआ पहुची। जहाँ उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के पत्रकारों के साथ एक बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।नई कार्यकारिणी में पवन जायसवाल को बिजुआ इकाई का ब्लॉक अध्यक्ष, सोनू शुक्ला को महामंत्री, सतीश त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष, आशिफ अली सिद्दीकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अतीश त्रिवेदी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विजय यादव और सुशील गुप्ता मंत्री बनाए गए,जबकि नागेंद्र प्रताप शुक्ला को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान कमल मिश्रा ने रामनिवास मिश्रा को बिजुआ ब्लॉक का संरक्षक मनोनीत किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
नवनियुक्त हुए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। बैठक में मौजूद ब्लॉक संरक्षक रामनिवास मिश्रा ने महासंघ के उद्देश्यों और संगठन द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। जिला महामंत्री कमल मिश्रा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और पत्रकार महासंघ की स्थापना से लेकर अब तक के संघर्षों की कहानी बताई। जिला संगठन मंत्री अवध किशोर जायसवाल ने भी सदस्यों को बधाई दी और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने संघर्षपूर्ण सफर को साझा किया। जिला कोषाध्यक्ष मनोज वैभव ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।इस कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडेय ने किया। वही बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।

