पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
वजीरगंज (गोंडा) बस्ती जनपद के परशुराम पुर थाना अंतर्गत महादेवा गांव निवासी राम संवारे पुत्र राम स्वारथ ने वजीरगंज थाने में दर्ज कराए गये मुकदमें में बताया कि 11 जून 2023 में उन्होंने अपनी बेटी राजरानी का विवाह वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव के साय पुरवा निवासी दिनेश यादव पुत्र राम चंदर के साथ किया था। शादी से ही अतिरिक्त दहेज के लिए उसका पति दिनेश, देवर अनिल, ससुर राम चंदर, सास धनपता और ननद मंजू प्रताड़ित करते रहते थे। बीते गुरूवार को उन्हे दिन में 03 बजे सूचना मिली की बेटी की फांसी के फंदे पर लटककर मौत हो गई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपियों ने ही उसकी बेटी को फांसी पर लटका कर मार दिया है।
थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों पर दहेज हत्या सहित अन्य संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

