कमलेश
खमरिया खीरी :धौरहरा के राजकीय इण्टर कालेज ईसानगर के कस्बा खमरिया में स्थित बीबीएलसी इण्टर कालेज में हुई नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में इस बार भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही परीक्षार्थी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंच गए। परीक्षार्थियों की जांच के बाद उन्हें कक्षा में प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षा के बीच मे कई अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण भी किया जिन्हें व्यवस्था चाक चौबंद मिली।
शनिवार को ईसानगर क्षेत्र के कस्बा खमरिया में स्थित बी.बी.एल.सी इंटर कालेज में नवोदय विद्यालय सहित राजकीय इण्टर कालेज धौरहरा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। परीक्षा में नामांकित 461 बच्चो के सापेक्ष केवल 279 छात्र व छात्राएं ही शामिल हुए। वही परीक्षा में 182 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा कक्षा 6 में नवोदय विद्यालय मितौली में प्रवेश के लिए लिए आयोजित की गई। जिसमें केंद्र व्यवस्थापक डॉ.संजीव कुमार मिश्रा,अनिल कुमार वर्मा,परीक्षा सहायक हरेंद्र राम सहित पर्यवेक्षक कमलेश वर्मा व जीके शुक्ला ने परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान बीबीएलसी इण्टर कालेज के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके यहाँ परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा में नामांकित 319 बच्चों के सापेक्ष 189 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया वही 130 अनुपस्थित रहे,तथा राजकीय इण्टर कालेज के प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि उनके यहाँ केंद्र पर 142 छात्र नामांकित थे,
जिसमें से 90 उपस्थित व 52 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे,परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। वही परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था में खमरिया थाना प्रभारी ओपी राय एवं कोतवाली धौरहरा प्रभारी की देखरेख में पुलिस बल दोनो केंद्रों पर मुस्तैद रहा।

