पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें ने सौंदर्य मंडल , वायुगोला, चंद्रयान सहित विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जुड़े विविध मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया,जो सराहनीय रही। कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच देखते ही बनी।
![]() |
| प्रदूषण वर्किंग मॉडल |
प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक माता प्रसाद पांडेय ने किया।इस मौके पर शिक्षक रजनीश , आनन्द मौर्या ने सभी मॉडलों का निरीक्षण कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू मौर्या सहित शिक्षक नितीश श्रीवास्तव, आशुतोष, तानिया श्रीवास्तव, शैलजा तिवारी, पुष्पा, हुमा व अरबाज़ सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे, जिनमें दिनेश यादव, पटेल, गुर्जर, गुप्ता, अशोक और अमित प्रमुख रहे।
![]() |
| प्रस्तुत प्रदर्शनी |
कुछ यूं रहा प्रतियोगिता परिणाम
पहला स्थान आत्महत्या-निरोधक पंखा मॉडल
सामाजिक संदेश देने वाले इस अभिनव मॉडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मॉडल तैयार करने वाले विद्यार्थी आदित्य, निखिल, हरेंद्र, अंश, देवेंद्र और अश्विनी रहे।
![]() |
| अपने मॉडल को प्रस्तुत करते छात्र |
दूसरा स्थान औद्योगिक प्रदूषण मॉडल
पर्यावरण संरक्षण संदेश से युक्त इस मॉडल को द्वितीय स्थान मिला। छात्र जागृति, सानिया, मोहम्मद सैफ और रुद्र रहे।
![]() |
| निरीक्षण करते शिक्षक व अभिभावक |
तीसरा स्थान जल संरक्षण (वाटर हार्वेस्टिंग) मॉडल
जल-संरक्षण के वैज्ञानिक तरीकों को दर्शाने वाले इस मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसे लक्ष्मी गुप्ता, काव्या गुप्ता, मुस्कान यादव और आकृति तिवारी ने तैयार किया।
प्रदर्शनी में कई अन्य मॉडल भी छात्रों की रचनात्मकता के उदाहरण बने, जिनमें इंद्रिय तंत्र मॉडल, यातायात संकेत परियोजना, वैश्विक ऊष्मीकरण मॉडल और विशेष रूप से जल-चालित (हाइड्रोलिक) प्रणाली मॉडल, जिसे ओम साहू और अक्षित मौर्या ने तैयार किया, दर्शकों का केंद्रबिंदु रहा।कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा की जमकर सराहना की तथा विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।





