पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। कटरा कुटी धाम में चल रहे श्रीहनुमत कृपा प्राप्ति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के चौथे दिन प्रख्यात कथावाचक भुवनेश शास्त्री ने ‘राम जन्म के कारण’ विषय पर विस्तृत प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि गंगा शरीर को धोती है, किंतु राम कथा मन का कलुष धो देती है।
कथाव्यास ने बताया कि माता पार्वती द्वारा पूछे गए प्रश्न पर भगवान शिव ने राम जन्म के पांच प्रमुख कारण बताए थे, जिनका विस्तार उन्होंने कथा पंडाल में उपस्थित भक्तों को समझाया। उन्होंने कहा कि आज की विषाक्त होती दुनिया में श्रीराम कथा मनुष्य के लिए अचूक औषधि के समान है। इसे मनोरंजन न मानकर गहनता से ग्रहण करने की आवश्यकता है।कथा से पूर्व मुख्य यजमान अमेरिका यादव दंपति ने विधिवत व्यास पूजन किया।
मंदिर के महंत स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने सभी आचार्यों और कथा व्यास का अंगवस्त्र, माल्यार्पण व दक्षिणा देकर स्वागत किया।कथावाचक के दौरान भोलानाथ तिवारी, रिंकू पांडे, डॉ. अरुण सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, गोपाल सिंह, बबलू तिवारी, श्याम तिवारी, उमेश प्रताप सिंह, डॉ. कुमार, राका शर्मा, परशुराम शर्मा, रजनीश गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, दीपा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
-

