पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा।शुक्रवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनकापुर आजाद विक्रम सिंह का जन्मदिन बडे हर्षोल्लास के साथ टिकरी बाजार स्थित मधवापुर आवास पर मनाया गया इस मौके पर जरूरतमंदो को कंबल व शाल का वितरण किया गया ।
जन्मदिन पर उनके पिता राजेश विक्रम सिंह, सौरभ सिंह भदौरिया, विपुल सिंह, संजय गुर्जर, सुभापा पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू राजभर, प्रधान हर्षवर्धन सिंह, प्रधान रंजीत मौर्या, प्रधान गिरधारी चौहान, प्रधान शोभाराम राजभर, प्रधान विनोद चौहान,रंजीत मौर्या, गिरधारी लाल चौहान,सुनील वर्मा, विपुल सिंह,प्रधान संतोष यादव व धर्मेंद्र यादव ने पूर्व प्रमुख मनकापुर आजाद विक्रम का माल्यार्पण कर जन्मदिन की बधाई देकर केक काटा। पूर्व प्रमुख ने क्षेत्र के दस हजार से अधिक लोगों को कंबल, नव वर्ष का कलेंडर व जरुरतमंदो को हरसंभव सहयोग राशि भी वितरित किया।
इस दौरान सामुदायिक सेवा और लोकप्रियता दिखने को मिला। पूर्व प्रमुख ने बताया कि वह धूमधाम से जन्म दिन का आयोजन करते हैं जिसमें स्थानीय लोग और समर्थक शामिल होते हैं। जन्मदिन के मौके पर कंबल वितरण जैसी गतिविधियां करके गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की जाती है। इस दौरान क्षेत्रों से हजारों लोग बधाइयां देने शामिल हुए।सभी लोगो ने उनके बेहतर भविष्य के लिए बधाई दी है।



