पुष्पवर्षा व संतों के आशीर्वाद के बीच मनाया गया बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन
पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नंदिनी नगर गोंडा।पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन गुरुवार को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पैतृक गांव विश्वनोहरपुर से नंदिनी नगर महाविद्यालय परिसर तक हजारो की संख्या मे लोगो ने जेसीबी सहित विभिन्न माध्यमो से उमडा जनसैलाब। जन्मदिन के पूर्व आयोजित आठ दिवसीय राष्ट्रकथा महोत्सव का विधिवत समापन किया गया।
![]() |
| उमड़ा जनसैलाब |
गुरुवार सुबह से ही पूर्व सांसद के पैतृक आवास पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। करीब दस बजे उनका काफिला नंदिनी नगर के लिए रवाना हुआ। मार्ग में जगह-जगह समर्थकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
![]() |
| सांस्कृतिक कार्यक्रम |
नंदिनी नगर पहुंचने पर बच्चों ने जन्मदिन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अयोध्या से आए संत-महात्माओं ने पूर्व सांसद को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे माहौल आध्यात्मिक और उत्सवपूर्ण हो गया। इस मौके राष्ट्रकथा महोत्सव के अंतिम दिन सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने अपने प्रवचन में धर्म, संस्कृति, जीवन मूल्यों और राष्ट्र निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कारों से ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। कथा के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उपस्थित जनसमूह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकथा महोत्सव का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को संस्कृति, राष्ट्रभाव और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के प्रति समर्पण और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।आठ दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन अवसर पर आयोजकों ने संतों, कार्यकर्ताओं और आम जन का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।इस स्वागत के मौके पर प्रधान हरनाम सिंह,डा संजय दुबे,शोभाराम, अजय चौहान, रामबहादुर चौहान, रंजीत मौर्या, जैनुल आबदीन, नवी अहमद,समाजसेवी रुपेश तिवारी,शहबाज, हकीम भाई,दुर्गेश कुमार पांडेय, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव सिरसा, सतेन्दर श्रीवास्तव, हनी सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनकापुर आजाद विक्रम सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंह, सभासद निसार खान, पूर्व सभासद नवाज खान, चांद, नवील अहमद खान, अंश खान, हसन खान, मेराज खान, नियाज खान, शहबान अली हनफी, राजेश गुप्ता,राजेश तिवारी सहित हजारो लोगों ने विश्वनोहरपुर से नंदिनी जाते समय नगरपालिका सहित विभिन्न स्थानो पर जोरदार स्वागत किया इस दौरान जेसीबी से पुष्प वर्षा की गयी तथा जगह जगह लोगो ने केक भी काटकर पूर्व सांसद के जन्मदिन की यादगार बनाया।



