![]() |
| रोते बिलखते परिजन |
पं श्याम त्रिपाठी/जिंदर सरदार
नवाबगंज गोंडा । नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा निवासी बृजेश यादव (18) की शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया।
![]() |
| घर पर मातम |
मिली जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव निवासी रामकिशोर का बीच का लड़का बृजेश अपने चचेरे भाई पप्पू के साथ गन्ना लेकर मसौधा मिल जा रहा था। रात में करीब 10 बजे मुमताज़ नगर के पास पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।
![]() |
| ग्रामीणों में शोक |
चालक पप्पू के बगल साइड सीट पर बैठा बृजेश नीचे गिर गया। और गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बृजेश तीन भाइयों में मझला था। और कक्षा 10 का छात्र था। बड़ा भाई मंगलेश घर पर रहता है और पिता के साथ मेहनत मजदूरी करता है। छोटा भाई सुमित भी 9 में पढ़ता है। सभी अविवाहित हैं।यही लडका परिवार के भरण पोषण करता था इस घटना से परिवार सदमे मे है वही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।



