पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा । थाना क्षेत्र के गांव बल्लीपुर मजरे के सुखवापुर निवासी जमुना सिंह को शुक्रवार की दोपहर उनकी बहू ने खूंटे से मारकर सर फोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अपनी दी तहरीर मे ससुर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उड़द की बंटाई को लेकर विवाद हुआ तों बहू ने खूंटा उखाड़ कर मारना शुरू कर दिया। सिर फूट गया और शरीर में चोट आयी है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले उनकी बहू ने उनकी पत्नी मिथलेश को भी मारा था जिससे हाथ टूट गया था। कुछ दिनों बाद उनका देहांत हो गया। बहू आये दिन घर में क्लेश करती है। इसी के चलते बेटा पूना में रहता है। छोटी बेटी की शादी की थी लेकिन अनबन होने से वह यहीं रहती थी उसे भी बहू ने भगा दिया, जो बड़ी बेटी के यहां रहती है। इस घटना के बाबत थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जाँच कराई जा रही है।

