कमलेश
धौरहरा (खीरी)।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई धौरहरा का दो वर्षीय चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुआ। तहसील सभागार में आयोजित चुनाव में अधिकांश पदों पर सर्वसम्मति से तथा मंत्री पद पर मतदान के माध्यम से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार मंत्री पद के लिए पूर्व मंत्री अंबरीष वर्मा और योगेश भार्गव के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कुल 57 मतदाताओं ने मतदान किया। योगेश भार्गव को 37 मत प्राप्त हुए, जबकि अंबरीष वर्मा को 19 मत मिले। एक मत निरस्त बताया गया। इस प्रकार योगेश भार्गव को मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला (तहसील अध्यक्ष, पलिया) एवं चुनाव पर्यवेक्षक श्याम नंदन मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष) की देखरेख में संपन्न हुई।
![]() |
| नवनिर्वाचित पदाधिकारी |
निर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष: शशांक शेखर शुक्ला (लगातार चौथी बार)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सचिन मौर्या
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: रितेश वर्मा
मंत्री: योगेश भार्गव
उप मंत्री: आदित्य अवस्थी
कोषाध्यक्ष: अमित मौर्या
ऑडिटर: जे.पी. गुप्ता
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित लेखपालों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की आशा जताई।


