![]() |
| फाइल फोटो मृतका |
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा,गांव में शोक की लहर
कमलेश
ईसानगर-खीरी:ईसानगर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी ब्रजेश गुप्ता की 8 वर्षीय पुत्री आयुषी सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। बालिका के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल उसकी तलाश शुरू कर पुलिस को भी सूचना दी गई।
![]() |
| मौके पर पुलिस और ग्रामीण |
परिजन और पुलिस बालिका की खोजबीन में जुटे ही थे,कि गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में आयुषी का शव दिखाई दिया। शव देखे जाने की सूचना फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मातम छा गया। जिसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उसके बाद परिजनों की सहमति पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है,कि आयुषी खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गई और अनजाने में उसमें गिर गई,जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है,पीएम रिपोर्ट आने पर ही सच का पता चल सकेगा।


