कमलेश
खमरिया-खीरी:धौरहरा में प्रस्तावित भारत की जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में तीसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धौरहरा में शुरू किया गया, जिसमें करीब 400 प्रगणक और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
वही प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की मूलभूत प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया, इसमें विशेष रूप से नजरी नक्शा तैयार करने, मकानों का चिन्हांकन, हाउस नंबरिंग और प्रत्येक परिवार का सही तरीके से विवरण दर्ज करने की विधि पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षक अभिषेक गिरि,गौरव तिवारी,बुद्धिसागर तिवारी,निखिल कुमार गुप्ता,जय सिंह यादव,अमित सिंह,त्रिलोकी व अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनगणना का कार्य पूरी तरह सटीक और व्यवस्थित तरीके से करना आवश्यक है, क्योंकि इसी के आधार पर सरकार की विभिन्न योजनाएं और नीतियां तय होती हैं। इस दौरान
प्रशिक्षण में मौजूद तहसीलदार आदित्य विशाल ने प्रतिभागियों को बताया कि किसी भी घर, व्यक्ति या जानकारी का छूटना जनगणना की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है, इसलिए हर प्रगणक को अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करना होगा। इसके साथ ही सभी को डिजिटल माध्यमों और फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। वही प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी सुपरवाइजर लेखपाल चंद्रप्रकाश, कैलाश चंद्र, रामेंद्र अवस्थी, जितेंद्र दीक्षित नके हांथो में रही जो प्रशिक्षण की व्यवस्था और गुणवत्ता पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


