कमलेश
खमरिया खीरी:ईसानगर क्षेत्र के खमरिया में स्थित गोविंद शुगर मिल में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,जिसकी देखरेख मिल प्रबंधक आलोक सक्सेना के नेतृत्व में हुई। इस दौरान शिविर में डॉ. सात्यक वर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. विजय कुमार सहित योग प्रशिक्षक, फार्मासिस्ट फरहान किदवई, सर्वेश प्रजापति, आराधना श्रीवास्तव, काउंसलर अमर पाल, लैब टेकनीशियन बबीता सिंह, अखिलेश कुमार, एएनएम मीरा एवं फार्मासिस्ट केशवराम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वही दो दिवसीय इस स्वास्थ्य शिविर में चीनी मिल के करीब 304 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें कर्मचारियों की उच्च रक्तचाप, शुगर, टाइफाइड, मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों की जांच की गई। जांच के दौरान जिन कर्मचारियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें मौके पर ही आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। साथ ही सभी कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। इस बाबत मिल प्रबंधक आलोक सक्सेना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी और शिविर को लेकर लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

