कमलेश
खमरिया-खीरी:ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर ईसानगर के सेमरिया में स्थित पौराणिक हनुमान जी के मंदिर पर हजारों लोगों ने पद यात्रा कर भगवान बाला जी के दर्शन के लिए सुबह ही निकल कर दर्शन किये। वही अलग अलग निकले जत्थों में श्रद्धालुओं ने बाला जी मंदिर में लड्डू का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इसके साथ नारीबेहड़,शेखपुर,खमरिया सहित क्षेत्र के अलग अलग कस्बों व गांवों में भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें कहीं राहगीरों को बेसन की बूंदी,हलवा बांटकर तो किसी ने शर्बत पिलाकर पुण्य प्राप्त किया।
ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार को ईसानगर क्षेत्र हनुमान भक्ति से सराबोर रहा। कस्बा ईसानगर में स्थित भगवान सिधेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर एक तरफ ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार दीपू व भाजपा नेता राजीव अवस्थी लालू भैया की अगुवाई में सेमरिया तक विशाल पद यात्रा का आयोजन किया गया। वही दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी के साथ भी एक जत्था यात्रा में शामिल हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल हो भक्तों ने भगवान हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बीच जगह जगह जलपान आदि की व्यवस्था बड़े स्तर पर की गई। वही यात्रा में शामिल व भंडारे का आयोजन करने में मुख्य रूप से नीरज वर्मा,शैलेंद्र वर्मा,आशीष पटेल, चंद्रकिशोर मौर्य, सरोज कटियार, कपिल श्रीकांत मिश्रा, निर्भय मिश्रा,ऋषि अवस्थी, इंद्र कुमार शुक्ला, बबलू कटियार, सुनील तिवारी,निरंकार सिंह, विनय बाबा, रामकिशोर,अतुल कुमार सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


