कृष्ण मोहन
उत्तर प्रदेश के गोंडा में घरेलू गैस सिलेंडर के विस्फोट से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उप जिलाधिकारी ने मौके का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
![]() |
| रोते बिलखते परिजन |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार के शाम मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा भिटौरा गांव में अचानक रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट से छप्पर में आग लग गई। जिससे 60 वर्षीय श्यामलाल झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर एडमिट कराया, शुक्रवार को सेहत में सुधार होने के बाद श्यामलाल को परिजन घर लेकर चले आए, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद उपजिलाधिकारी सदर ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
![]() |
| ग्रामीणों की भीड़ |
भतीजे को बचाने के चक्कर में झुलस गए चाचा
पुलिस की माने तो सोनू के फूस के मकान में अचानक आग लग गई थी, जिसके कारण घर धूं धूं कर जलने लगा, इस दौरान फूस के घर में सोनू फस गया, भतीजे को बचाने के चक्कर में श्यामलाल आग के तेज लपटों के बीच कूद पड़े। इस दौरान सोनू झुलस कर घायल हो गया था। वह सोनू को बचा कर जब तक वापस लौटते तब तक आग के तेज गर्मी से सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे श्याम लाल झुलस कर घायल हो गए।
![]() |
| मौके पर पहुंच व अधिकारी |
ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
भयानक आग लगने के बाद ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, झुलसे श्याम लाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वापस लौटने के बाद मौत हो गई।
बोले इंस्पेक्टर
मामले में जानकारी देते हुए मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने दूरभाष पर बताया कि अस्पताल से लौटने के बाद श्याम लाल की घर पर मौत हुई है। घटनास्थल का एसडीएम के साथ राजस्व टीम ने जायजा लिया है। परिजनों के सूचना पर पुलिस ने पंचायत नामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।




