पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा।क्षेत्र के गैलनग्रंट गांव में मंगलवार अपराह्न राजस्व विभाग की टीम ने राजस्व निरीक्षक की अगुवाई में दो चकमार्गों को अतिक्रमणमुक्त कराया। कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई।
राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव निवासी रामबहादुर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर गांव के चकमार्गों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर एक 200 मीटर तथा दूसरा 400 मीटर लंबे चकमार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया।
उन्होंने बताया कि चकमार्गों पर अवैध कब्जे के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अतिक्रमण हटने से ग्रामीणों को राहत मिली है।
मौके पर लेखपाल आर.एन. बिंद, सुरेश यादव, रामबहादुर यादव, एसआई नरसिंह यादव, राममिलन यादव, संदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

