पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। सिरसा गांव के पूर्व प्रधान स्व रामशंकर उर्फ सूकन तिवारी के निधनोपरांत उनके पैतृक आवास पर जनप्रतिनिधि व विभिन्न पार्टी के विधायक सांसद आदि ने परिजनो को ढांढस बधाया है।
जैसा कि मालुम है कि सिरसा गांव के पूर्व प्रधान स्व रामशंकर उर्फ शूकन तिवारी जी का 96साल की उम्र मे निधन हो गया है उनके निधनोपरांत कैसरगंज भाजपा सांसद करनभूषण सिंह उनके पैतृक आवास पहुंच कर पूर्व प्रधान चित्र पर पुष्प अर्पित कर बताया कि परम सहयोगी श्रीतिवारी जी का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है, वही कांग्रेस के पूर्व एम एल सी दीपक सिंह ने पूर्व प्रधान के परिजनो को ढांढस बधाया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किया, गोसाईगंज पूर्व विधायक इंन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने भी परिजनो से मिलकर कुश्लक्षेम लेकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया, तरबगंज भाजपा विधायक प्रेमनरायन पांडेय भी पैतृक आवास आकर पूर्व प्रधान के साथ बिताये पलो को यादकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया वही मनकापुर विधायक रमापति शाष्त्री ने भी पूर्व प्रधान और अपने राजनितिक समय के सहयोग और पलो को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया, कैसरगंज पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पैतृक आवास सिरसा पहुंच कर पूर्व प्रधान और अपने पारिवारिक रिश्तो को यादकर भावुक हुए तथा गांव ही नही समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सभी माननीयो का पूर्व प्रधान के छोटे बेटे समाजसेवी वीरेंद्र तिवारी व नाती देवांश तिवारी ने धन्यवाद जताया है।परिजनो को ढांढस बधाने वालो मे मनकापुर विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे,तरबगंज विधायक प्रतिनिधि अनुज शुक्ला,प्रधान जीतेन्द्र तिवारी, श्यामबाबू शुक्ल, राजेश तिवारी, राहुल तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, कप्तान पाठक, दीलीप पाठक, शुभम पाठक,राजू पाठक आदि तमाम लोग मोजूद रहे।


