पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज, गोंडा। क्षेत्र के रींवा गांव स्थित प्रताप नारायण सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छह मेधावी छात्र-छात्राओं को दुर्गागंज प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी लालजी यादव द्वारा साइकिल, प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल में श्रेया मौर्या ने प्रथम, आकांक्षा शुक्ला ने द्वितीय तथा अवधेश साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट में अंकुश यादव ने प्रथम, विवेक यादव ने द्वितीय और सीमा राजभर ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सम्मान समारोह के दौरान इन मेधावी बच्चों के अभिभावकों आकाश यादव, जगराम साहू और मनोज को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि लालजी यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इन छह मेधावियों से सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। बेहतर शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता का सम्मान बढ़ाएं और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में रामनरायन यादव, संजय यादव, राजेश गुप्ता, अनीता मिश्रा, सरिता श्रीवास्तव, विजय यादव, मीरा, रेहाना, अनुपम सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




