पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा । विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दयालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू पाठक ने पृथ्वी के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें जल, वायु और भूमि को प्रदूषण से बचाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।
सहायक अध्यापिका आस्था मिश्रा एवं आराधना गौतम ने भी पृथ्वी दिवस के महत्व को बताते हुए बच्चों को स्वच्छता, प्लास्टिक का कम उपयोग और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अनुदेशक मोनिका पासवान, कृष्ण कुमार, शिव करन तथा प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे।


