पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोण्डा) अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियों को जत्था बुधवार की सुबह कपिल आश्रम महंगूपुर से अगले पडाव मखौडा धाम के लिए कूच कर गया। सुबह जलपान के बाद भजन कीर्तन करते हुए सभी पुराने परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़े।
परिक्रमा प्रमुख सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद के हनुमान मंडल का जत्थे ने लौव्वाबीरपुर एवं कस्बे की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पहलवानवीर मंदिर पर दर्शन करने के बाद कस्बे के घंटाघर पहुंचा। यहां पर विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री व विहिप पदाधिकारियों सहित कस्बे के लोगों ने सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वे अगले पड़ाव रेहली को बढ़ गए। दोपहर भोजन विश्राम के बाद वे अंतिम पड़ाव मखौड़ा चले गए।
इस दौरान मनकापुर विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे, विवेक तिवारी, अनिल शर्मा, शनि तिवारी , रवि श्रीवास्तव, रितिक तिवारी, जनार्दन तिवारी, सूर्यलाल दूबे, चंदन श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों लोगों ने परिक्रमा कर रहे संतो पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था में थाना अध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
वहीं गयाशरण के नेतृत्व में परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का जत्था भी कपिल आश्रम से निकलकर रेहली पहुंचा। इनका रात्रि विश्राम रेहली प्राथमिक विद्यालय में हुआ। महंथ गयादास का जत्था बुधवार को लौवावीरपुर स्थित पहलवानवीर मंदिर पहुंचा। यहां पर उनका दोपहर विश्राम हुआ। संतो की सेवा में स्थानीय लोग लगे रहे।



