उत्तर प्रदेश के गोंडा में पूर्व निर्धारित गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत हिंदू संगठन के लोगो ने तहसीलदार को राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें गौरक्षा के लिए तीन बिंदुओं के अधीन कई मांग की गई।
प्राप्त जानकारी के सोमवार के दोपहर मनकापुर तहसीलदार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री शांति भूषण त्रिपाठी की अगुवाई में कई हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ तहसील पहुंच कर 6 माह के नन्हे बालक अविर्भव त्रिपाठी के हाथों से ज्ञापन दिलाया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम
श्री त्रिपाठी के मुताबिक संपूर्ण भारतवर्ष के प्रत्येक तहसील में सोमवार के दोपहर पूर्व 11:00 बजे ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। जिसके क्रम में प्रदेश के लगभग सभी तहसीलों में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि ज्ञापन देने से पूर्व गौ सम्मान आवाहन के तहत हस्ताक्षर अभियान, व मिस कॉल अभियान चलाया गया था। दिए गए ज्ञापन में हस्ताक्षर अभियान की प्रतियां भी शामिल की गई हैं।
गौ रक्षको की मांग
मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग करते हुए कहा गया कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए, गौ मंत्रालय बनाया जाए, पूरे देश में गौ हत्या बंद हो। इसके अतिरिक्त गौ संरक्षण सामाजिक हित में भी विभिन्न मुद्दे शामिल किए गए। गौ तस्करों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। गौ माता के संरक्षण व विकास के लिए विशेष कानून बनाया जाए।
![]() |
| मौके पर मौजूद लोग |
इनकी रही मौजूदगी
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विद्या प्रसाद शुक्ला, शिवकुमार तिवारी, गौरक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री कृष्ण मोहन, रामकृपाल गिरी, सुनीत शुक्ला, सुभाष उपाध्याय, देवी प्रसाद शुक्ला, डॉक्टर मुस्कान, पुष्पा माताजी, दिनेश कुमार पांडे, मोनू पाण्डेय, विनोद शुक्ला, प्रधानाचार्य राम हौंसला शर्मा, सर्वेश भट्ट, शक्ति लाल, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




