कमलेश
खमरिया खीरी:सीएचसी खमरिया क्षेत्र के ग्राम रमनपुरवा में सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित सिंह की अध्यक्षता में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग व यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
योग प्रशिक्षक डॉ. विजय कुमार ने धनुरासन, ताड़ासन, चक्रासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम व प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए जीवनशैली व खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग व गठिया जैसी बीमारियों के बचाव के बारे में जानकारी दी,इस दौरान संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए। शिविर में डॉ. इश्तियाक अहमद, यूनानी फार्मासिस्ट फरहान कीदवई व काउंसलर विकास कुमार सहित अन्य लोगों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

