कमलेश
खमरिया खीरी:ईसानगर ब्लॉक के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय खमरिया में सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बैंडबाजे के साथ हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापिका सरोजनी देवी एवं सहायक अध्यापिका निकहत अजरा ने किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और हर अभिभावक का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से समय से विद्यालय भेजें। रैली कस्बे की प्रमुख गलियों से होकर निकली, जहां छात्राओं ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” और “शिक्षा है अनमोल रत्न” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। वही स्थानीय ग्रामीणों ने भी रैली का स्वागत करते हुए अभियान की सराहना की।


