कमलेश
खमरिया खीरी:जनपद के ईसानगर ब्लॉक के कस्बा खमरिया में स्थित श्रीमती चन्द्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ दीक्षित पुत्र शिव प्रसाद दीक्षित, निवासी ग्राम ढखिनिया रामलोक ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 562 अंक (93.67%) प्राप्त कर जिले की टॉप-10 सूची में छठा स्थान हासिल किया है।
सिद्धार्थ की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र में भी गर्व की भावना देखी जा रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने छात्र की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। वही विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने भी सिद्धार्थ की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इसके अलावा क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने छात्र को बधाई देते हुए भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दी हैं।

