एकलब्य पाठक
ईसानगर-खीरी:ईसानगर के बेहटा गांव के पास स्थित कटियार किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बुधवार देर सायं डीजल-पेट्रोल से भरा टैंकर पहुंचा, जिसे रात में खाली करवाने के दौरान लोगों से बताया गया कि सुबह वितरण होगा।
गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ईंधन का वितरण शुरू हुआ, लेकिन दोपहर होते-होते पेट्रोल और डीजल समाप्त होने की बात कहकर पंप बंद कर दिया गया। इस दौरान पंप पर भारी भीड़ जुट गई और व्यवस्था को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोप है कि टंकी पर मौजूद सेल्समैन राघव ने कई ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किया व वितरण के दौरान यहां तक कि कुछ लोगों के मोबाइल फोन भी छीन लिए। जिसको लेकर लोगों ने सेल्समेन पर तानाशाही करने के आरोप भी लगाये। इस बाबत स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त पेट्रोल टंकी पर दबंग सेल्समेन द्वारा जहां आम बाइक सवारों को केवल 200 से 300 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया वहीं खास लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार रात के अंधेरे में पेट्रोल डीजल देकर पक्षपात किया जा रहा है। यही नही इसको लेकर भेदभावपूर्ण वितरण बताकर क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी बनी हुई है। वही सबकुछ जानने के बाद भी जिम्मेदारों के कान पर जूं नही रेंग रही यह लोगो को सोचने पर मजबूर कर रहा है।


