कमलेश
लखीमपुर-खीरी:जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पलिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस टीम ने तत्परता और मुस्तैदी दिखाते हुए एक और शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से लगभग 8 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की हुई, बरामद स्मैक की बाजार में कीमत करीब 32 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन में जिले भर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पलिया क्षेत्र में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में सक्रिय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिवा गुप्ता ( 22) निवासी मोहल्ला बाजार-2, कस्बा व थाना पलिया को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 32,000 रुपये की ब्राउन शुगर बरामद करके सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा,अवैध नशे के कारोबारियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है,इससे जुड़े लोगो को किसी भी कीमत पर बख्सा नही जायेगा।

