पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के बेटे जय वर्धन सिंह ने क्षेत्र के गढी और बैजलपुर गांव पहुंच कर लोगों से की मुलाकात क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा गुरुवार को दिया है।
गढी गांव मे पूर्व प्रधान/ रिटायर्ड होमगार्ड कमांडेंट के निधन उपरांत उनके आवास पर पहुचे केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने जहा परिजनो को ढाढस बधाया, वही अपने लोकसभा के इस क्षेत्र पर हुए काम और योजनाओं पर लोगों से चर्चा किया तथा सामाजिक स्तर पर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। गांव के विकास को लेकर गांव प्रधान चंचल सिंह से गुफ्तगू किया तथा उनके बाबा के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। गढी गांव से निकलकर बैजलपुर गांव मे पहुचे कुंवर जयवर्धन सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार मुकेश पांडेय के परिजनो से मिलकर कुश्ल क्षेम पूछा तथा उनके बडे पिता स्व रामलगन पांडेय के निधन पर दुख जताया। जैसा कि मालुम है कुछ माह पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह खुद इन दोनो स्थानो पर आकर परिजनो का हाल जाना था उस दौरान इन गांवो के ताल तलैय्या को लेकर गांव के लोगों से व्यापक चर्चा किया था इन गांवो मे तालाबों की स्थिति तथा आवारा पशुओ के लिए जल की सुविधा पर कुंवर ने लोगों से राय ली तथा जल्द ही जल की बेहतर व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाने का संकेत दिया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह, राकेश सिंह दाढी, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश पांडेय, मंत्री प्रतिनिधि कमलेश पांडेय,रघुनंदन वर्मा,गौरव सिंह, रमेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


