कमलेश
लखीमपुर खीरी:जनपद की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित शातिर चोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन ने मंगलवार को पलिया थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई मामलों में वांछित चल रहे राजेश सिंह (33) निवासी मोहल्ला कृष्णानगर (शारदा नगर), थाना पलिया को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक चोरी का गैस सिलेंडर और एक टैबलेट (लिनोवो) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिनमें चोरी और अन्य अपराध शामिल हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

