पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बल्लीपुर सानी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा बच्चों को बेहतर पेंटिग बनाने के लिए सम्मानित किया गया है ।
प्रधानाध्यापक श्रीमणि ने पृथ्वी के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे पांच तत्वो को प्रदूषण से बचाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए।और अपने परीजनो को भी जागरुक करना चाहिए।
पृथ्वी दिवस के महत्व को बताते हुए बच्चों को स्वच्छता, प्लास्टिक का कम उपयोग और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक श्रीमणि श्रीवास्तव उज्जवल शुक्ला, प्रियंका सिंह चंद्रपाल सिंह,घनश्याम पांडेय,सुनीता देवी, प्रियंवदा दुबे, चंदन पाल, सानिया, कोमल, प्रिया रजिया बानो व सोनम नामक बच्चों को बेहतर आर्ट बनाने के लिए सम्मानित किया गया।


