![]() |
पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। क्षेत्र के किशुनदासपुर स्थित 12C रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर बुधवार शाम करीब सात बजे से बंद रहने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बैरियर न खुलने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
मामले को लेकर कटरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। वहीं, कटरा आरपीएफ चौकी प्रभारी एसपी चोबे ने बताया कि सिग्नल न मिलने के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरियर नहीं खोला जा सकता था।
उन्होंने बताया कि इंजीनियरों की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और सिग्नल मिलते ही बैरियर को खोल दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।



