पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोण्डा) कस्बे के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर पर श्री बाला जी दर्शन सेवा समिति द्वारा लगातार छठवें वर्ष विशाल भंडारा एवं रात्रि जागरण मंगलवार को सकुशल एवं भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक बृजेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया जिसका समापन मंगलवार को सवामनी पूर्णाहुति हवन के साथ हुआ। मंदिर परिसर में सजाई गई विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकी के समक्ष छप्पन भोग अर्पित किया गया। शाम से लेकर देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आयोजित रात्रि जागरण में कानपुर एंव लखनऊ से आए कलाकारों द्वारा भजन, नृत्य सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गई ।हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु रात्रि जागरण में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष अभय सिंह, भाजपा नेता जनार्दन तिवारी,मनकापुर विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिंह, गिरजेश त्रिपाठी लल्लू, सूरज मिश्रा, रमेश पांडे, अरविंद सिंह, सूर्यलाल दूबे, अभिषेक पांडे, डा विनोद त्रिपाठी सहित तमाम गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए।

