पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा):कस्बे के हड्डी पुरवा मोहल्ले में बुधवार सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ |
कस्बे के हड्डी पुरवा निवासी सुनीता (35) का शव सुबह घर के कमरे में टीन शेड में लगी बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतका की 12 वर्षीय बेटी काजल ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे कमरे में झाड़ू लगाने गई थी, तभी उसने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। मृतका का पति श्यामा निषाद बेंगलुरु में रहकर काम करता है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
![]() |
| जांच पड़ताल एवं लिखा पढ़ी करती पुलिस |
मृतका का परिवार मूल रूप से तुलसीपुर माझा के डाली पुरवा का निवासी है और पिछले करीब दस वर्षों से हड्डी पुरवा में रह रहा था।
![]() |
| मृतका के मासूम बच्चे |
सुनीता अपने पीछे चार बच्चों काजल (12), राकेश (10), किशना (8) और राम सिंह (5) को छोड़ गई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।




