पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। जेठ के मंगलवार को नवाबगंज के पर्वती व उमारिया गांव मे सामूहिक भंडारा का आयोजन समाजसेवीयो ने कर भक्तो को प्रसाद वितरण किया इन भंडारो मे सुबह हे बजरंगबली की पूजा अर्चना के बाद बजरंगबली के भक्तो को छोला चावल, पूडी सब्जी चटनी नुक्ती आदि का प्रसाद का वितरण किया गया है। समाजसेवी राहुल मिश्रा ने बताया कि हमारे गांव मे पिछले बीस वर्षो से बजरंगबली के जेठ मंगलवार को विशेष पूजा हवन व भक्तो के बीच लोगों के सहयोग से प्रसाद वितरण किया जाता है।
इसी कडी मे यहा आज भी भंडारा आयोजन किया गया मौकै पर प्रधान संजय मौर्या, किशनलाल यादव, समाजसेवी गिरिजेश मिश्रा, पप्पू सिंह, लल्ला सिंह, पिंकू सिंह, अवनीश पांडेय, विनय पांडे, रामभवन वर्मा, शंकरदयाल तिवारी, अभिषेक सिंह, अंकुर सिंह, शिवम सिंह, अंकित सिंह, कान्हा सिंह, आदर्श सिंह, पंकज सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे।


