पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के पर्वती गांव के पास मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर दो बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे टेम्पो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के द्वारा घायलों को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के मधवापुर निवासी हिमांशु (24) पुत्र स्वामीनाथ गांव के ही रक्षाराम (25)पुत्र गूंठे
के साथ गुरूवार को मोटरसाइकिल से नवाबगंज बाजार आया था। बाजार से घर लौटते हुए रक्षाराम बाइक चला रहा था और हिमांशु बैठा हुआ था। पर्वती गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे टेम्पो से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

