पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। शनिवार देर शाम क्षेत्र के निरिया गांव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।यह कार्यक्रम भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन निरिया द्वारा कराया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध आज विश्व पटल पर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी और अनुकरणीय हैं। उन्होंने लोगों से बुद्ध के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विनीता कुशवाहा, सविता वर्मा, सुभाष चंद्र लहरी एवं अधिवक्ता अरुण गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगा प्रसाद चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम मे कप्तान यादव, गया प्रसाद भारती, अरुण भारती, छोटेलाल भारती, अजिर बिहारी मौर्या, जयप्रकाश मौर्या, हरी लाल मास्टर,अजीत श्रीवास्तव, कन्हैया लाल,सूरथ कुमार, शिवकुमार यादव राम सुभावन भारती,बेचनलाल वर्मा,रमेश विमल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



