मनकापुर गोंडा।एस आई आर, फार्मर रजिस्ट्री व कार्फ्ट सर्वे में मेहनत करके अच्छा प्रदर्शन करने वाले राजस्व कर्मियो, निर्वाचन कर्मियों एवं अन्य इस कार्य में लगकर मेहनत से कार्य करने वाले कर्मियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन के दौरान एसडीएम अवनीश त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल, तहसीलदार सुभद्र प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
![]() |
| सम्मानित कर्मी, अधिकारी |
बताते चले बिशेष प्रगाढ़ पुर्नरीक्षण अर्थात एस आई आर तथा फार्मर रजिस्ट्री व क्राफ्ट सर्वे में दिन रात मेहनत करके तहसील की छवि जिला व प्रदेश स्तर में बेहतर करने वाले दर्जनो कर्मियो जिसमें एसडीएम के स्टेनो राम जन्म वर्मा, विनोद पान्डेय, लिपिक रवी श्रीवास्तव,, कुबेर तिवारी, निर्वाचन में लगे नीरज सिंह, उमेश शुक्ला, राजस्व निरीक्षक पुरूषोत्तम सिंह, अमीरूल हसन, राज किशोर श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, कुवर बहादुर मौर्या लेखपाल रामपूजन सिंह यादव, गिरजानंदन तिवारी, नंदनंदन तिवारी, विनोद तिवारी, प्रेमशंकर आर्य, सुल्तान अहमद, दिनेश चंद गौड, स्नेहलता, अर्जुन वर्मा, अजय कुमार, सौरभ कुमार, जावेद, कमलेश कुमार, देव व्रत व्यास, हेमंत वर्मा, नीतिका शुक्ला, गिरीश चंद श्रीवास्तव सहित दर्जनो लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके तमाम लेखपाल व अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि आगे भी अच्छा कार्य करने वालो को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा, वही काम न करने वालो को दंडित भी किया जायेगा।


