पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर-चौबेपुर सड़क मार्ग पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
![]() |
| शव से लिपट कर रोते परिजन व मां निर्मला देवी |
मिली जानकारी के अनुसार चौबेपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र रामनिहाल यादव गुरुवार को अपने घर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दोस्तों को बाजार छोड़कर बुलेट बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरिवंशपुर गांव के पास अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
![]() |
| ग्रामीणों की लगी भीड़ |
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामला इत्तफाकिया दुर्घटना का है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



