पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। क्षेत्र के मैनपुर गांव मे सरकारी जमीन पर उगी फसल के विवाद को लेकर चल रही रस्साकस्सी शुक्रवार को राजस्व टीम व पुलिस टीम ने फसल को भूमि प्रबंध समिति अध्यक्ष/ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के हल्का लेखपाल दिनेश यादव ने मोबाइल पर दी जानकारी मे बताया कि मैनपुर गांव मे गाटा संख्या 857/0,052नवीन परती 859/0,041हेक्टेयर खलिहान पर लगी फसल को विवाद के चलते राजस्व टीम और पुलिस टीम की अगुवाई मे गेंहू की फसल को भूमि ग्राम प्रबंध समिति अध्यक्ष / ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की निस्तारण के बाद फसल का निपटारा होगा, यह फसल लायकराम पुत्र राम शब्द ने लगाई थी इसका मुकदमा चल रहा है। इस मौके पर कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज उमेश सिंह मय हमराही व राजस्व टीम के लोग मौजूद रहे है।


