पं श्याम त्रिपाठी/जेपी यादव
उत्तर प्रदेश के गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसे में मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत शव को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार के दोपहर बाद नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकपुर गांव के पास बाइक सवार परिवार दूध के टैंकर से टकरा गया। जिससे बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगानगर के रहने वाले 12 वर्षीय लव कुश पुत्र मानसिंह, 40 वर्षीय उर्मिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे 45 वर्षीय मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती कराया गया है। लेकिन मानसिंह अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए।
रिश्तेदारी में जा रहा था परिवार
बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मानसिंह, लव कुश और उर्मिला कैसरगंज स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे, जब वह अयोध्या नवाबगंज मार्ग स्थित कनकपुर गांव के पास पहुंचे हुए थे, तभी पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे मां बेटे की मां के पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
![]() |
| दूध टैंकर |
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए, घायल हुए बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, दोनों मृतकों के शव को पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
![]() |
| घटनास्थल: हाइवे के किनारे कचरा,जल जमाव, मौके पर पुलिस |
सड़क के किनारे जमा कचरा बना हादसा का कारण
स्थानीय लोगों की माने तो सड़क के किनारे जमे कचरे पर बरसात का पानी भरने के कारण फिसलने की स्थिति बनी हुई थी, जिसके कारण बाइक सवार को सड़क के बीचो-बीच से होकर गुजरना पड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार से पीछे से आए दूध के टैंकर ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को रौंद दिया। लोगों का कहना है कि अगर सड़क के किनारे कचरे का जमावड़ा नहीं होता तो, शायद यह हादसा ही नहीं होता।
बोले इंस्पेक्टर
मामले में नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।




