पं श्याम त्रिपाठी
गोंडा। जनपद के मनकापुर क्षेत्र के निवासी डॉ. सुजीत कुमार चौधरी ने चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट एवं मेडिकल साइंस में स्पोर्ट्स मेडिसिन के पोस्ट डॉक्टोरल एडवांस्ड फेलोशिप कोर्स के लिए हुआ है।
डॉ. सुजीत कुमार चौधरी, प्रेम कुमार चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा Rani Durgavati Medical College, बांदा से एमबीबीएस के रूप में पूरी की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के प्रतिष्ठित King George's Medical University (KGMU) से एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) की डिग्री हासिल की।
सीमित संसाधनों के बावजूद डॉ. सुजीत ने कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर यह मुकाम प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

