पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा): जेहदा माता मंदिर में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया,श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
क्षेत्र के देवीनगर स्थित जेहदा माता मंदिर परिसर में श्रमिक दिवस के दूसरे दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय लोगों द्वारा सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के पुजारी जुगनू दास ने बताया कि यह मंदिर जंगल परिक्षेत्र का एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है, जहां हर वर्ष श्रद्धा और आस्था के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन भी संपन्न कराया गया।
भंडारे में चूड़ा-दही एवं पकौड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धाभाव से ग्रहण किया। आयोजन में ग्राम प्रधान जयराम चौहान, पूर्व प्रधान सीताराम सहित नीबर, रंजीत, अंबिका, गोवर्धन, राजकुमार, राजकिशोर मौर्य, जवाहरलाल मौर्य समेत अनेक लोगों ने प्रसाद वितरण में सक्रिय सहयोग दिया।
आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं के साथ-साथ साधु-संतों ने भी भंडारे में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा परंपरागत रूप से मधवापुर टिकरी स्थित परमहंस आश्रम में आयोजित अनुसुइया माता मंदिर के भंडारे के उपरांत जेहदा माता मंदिर पर किया जाता है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित होता है।


