पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर-टिकरी सड़क मार्ग पर सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहादुरा गांव निवासी रतनदेव तिवारी सोमवार शाम करीब सात बजे सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रतनदेव तिवारी का पैर टूट गया।
घायल को परिजनों द्वारा तत्काल नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अयोध्या स्थित श्रीराम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इस संबंध में हल्का दरोगा डी.एन. चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


