पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित ओपन नेशनल सीनियर रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में फ्री-स्टाइल मुकाबलों के दौरान हरियाणा के पहलवानों का दबदबा देखने को मिला। हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
दिल्ली की टीम ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सेना (एसएससीबी) की टीम 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही।
टीम रैंकिंग में भी हरियाणा ने 235 अंकों के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा। दिल्ली को 88 अंक और सेना को 60 अंक प्राप्त हुए। फ्री-स्टाइल के विजेता पहलवानों को पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को ग्रीको-रोमन शैली के मुकाबले देर रात तक जारी रहे।
फ्री-स्टाइल कुश्ती के प्रमुख परिणाम
57 किग्रा वर्ग:
सागर (हरियाणा) ने स्वर्ण, रूपेश (हरियाणा) ने रजत तथा साहिल और देवेंद्र (दोनों हरियाणा) ने कांस्य पदक जीते।
61 किग्रा वर्ग:
अभिषेक (हरियाणा) स्वर्ण, भुवनेश (एसएससीबी) रजत तथा विवेक (हरियाणा) और संदीप (दिल्ली) कांस्य पदक विजेता रहे।
65 किग्रा वर्ग:
सावन सतीश (हरियाणा) ने स्वर्ण, उदित (हरियाणा) ने रजत तथा अजय (हरियाणा) और अभिषेक ढाका (उत्तर प्रदेश) ने कांस्य पदक हासिल किया।
70 किग्रा वर्ग:
अनुज कुमार (हरियाणा) स्वर्ण, तेजवीर सिंह यादव (उत्तर प्रदेश) रजत तथा राकेश कुमार (हरियाणा) और नवीन (एसएससीबी) कांस्य पदक विजेता रहे।
74 किग्रा वर्ग:
यश (दिल्ली) ने स्वर्ण, सौरभ सेहरावत (दिल्ली) ने रजत तथा नवीन (हरियाणा) और निशांत रुहिल (दिल्ली) ने कांस्य पदक जीते।
79 किग्रा वर्ग:
नवीन (हरियाणा) स्वर्ण, सचिन (हरियाणा) रजत तथा रितिक राणा (दिल्ली) और परविंदर सिंह (हरियाणा) कांस्य पदक विजेता रहे।
86 किग्रा वर्ग:
दीपक (हरियाणा) ने स्वर्ण, साहिल दलाल (हरियाणा) ने रजत तथा पुष्पेंद्र दलाल (दिल्ली) और अनिकेत (हरियाणा) ने कांस्य पदक जीते।
92 किग्रा वर्ग:
दीपक पुनिया (हरियाणा) ने स्वर्ण, वंश (हरियाणा) ने रजत तथा राजा और रोबिन सिंह (दोनों हरियाणा) ने कांस्य पदक हासिल किया।
97 किग्रा वर्ग:
पार्थिवराज (एसएससीबी) स्वर्ण, परवीन कुमार (हरियाणा) रजत तथा विशाल और रामधन (दोनों हरियाणा) कांस्य पदक विजेता रहे।
125 किग्रा वर्ग:
शुभम ढिल्लों (हरियाणा) ने स्वर्ण, चिराग (हरियाणा) ने रजत तथा रोहित (हरियाणा) और करनदीप सिंह (पंजाब) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।



