कमलेश
खमरिया-खीरी। कस्बा खमरिया में स्थित बी.बी.एल. सी.इंटर कॉलेज में एनसीसी सत्र 2026-27 हेतु छात्र-छात्राओं के चयन की प्रक्रिया आगामी 13 मई 2026 दिन बुधवार प्रातः 7:30 बजे से विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी सूचना में दी गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं एनसीसी में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लें। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं नेट से डाउनलोड किया गया परीक्षा परिणाम/मार्कशीट की प्रति लाना अनिवार्य होगा। वही इस बाबत प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा गलत जानकारी दिए जाने की पुष्टि होती है, तो उसकी भर्ती तत्काल निरस्त कर दी जाएगी। वहीं कक्षा 11 में नामांकन होना भी आवश्यक शर्त रखी गई है। इस बार भर्ती को पारदर्शी तरीके से करने के लिए विद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों को समय से पहुंचकर प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।

