पं श्याम त्रिपाठी/ बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नवाबगंज एवं वजीरगंज के दर्जनों गांवों में हाल ही में आए भीषण आंधी-तूफान एवं चक्रवात से बाधित हुई विद्युत व्यवस्था को लेकर विधायक ने अपने कैंप कार्यालय नवाबगंज में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर कार्य करते हुए जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था बहाल कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत मनकापुर, अधिशासी अभियंता विद्युत नवाबगंज-वजीरगंज, उपखंड अधिकारी नवाबगंज, अवर अभियंता उमरिया एवं रघुराज नगर सब स्टेशन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष वजीरगंज अजीत पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवाबगंज ग्रामीण पिंकू सिंह, मंडल अध्यक्ष नवाबगंज रवि श्रीवास्तव, प्रधान जयराम चौहान (देवीनगर), गिरधारी चौहान (लिदेहना ग्रांट), पंचम चौहान (गैलन ग्रांट), इलियास (दुर्जनपुर पचूमी), स्वामीनाथ सिंह (नगवा), भूमि विकास बैंक नवाबगंज के अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद तिवारी, वेद प्रकाश दुबे प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



