उत्तर प्रदेश के गोंडा पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर पांच मोटरसाइकिल बरामद किया है। बाइक चोर मोटरसाइकिलें चुरा करके उसका नंबर बदलकर औने पौने दामों में बेच देते थे। अलग-अलग मामलों में आरोपियों का अपना आपराधिक इतिहास भी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नगर कोतवाली के गुरुनानक चौकी पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर हुई मोटरसाइकिल चोरी का भंडाफोड़ करते हुए दुर्गेश मिश्रा, गुड्डू और रूपेन्द्र सिंह उर्फ रौनक को उतरौला रोड-गोण्डा रेलवे स्टेशन (सोनी कपूर) व रेलवे स्टेशन मार्ग शेखपुर से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के निशान देही पर पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बाइक का नंबर बदलने से संबंधित सामग्री भी बरामद किया है।
कौन है आरोपी, इतिहास
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर के मजरे नकहा गांव के रहने वाले दुर्गेश मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश्रा, नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर अंतर्गत घोसियाना मोहल्ला निवासी गुड्डू उर्फ हेटा पुत्र मजीद और थाना उमरी बेगमगंज के अमदही गांव के रहने वाले रूपेन्द्र सिंह उर्फ रौनक पुत्र दिनेश सिंह का अपना अपना अलग-अलग अपराधिक इतिहास है, इनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें दुर्गेश मिश्रा के अपराधों की लिस्ट बहुत लंबी है, जिले के छपिया में एक, कटरा बाजार में चार, कोतवाली नगर में 5 अपराध पंजीकृत हैं, जबकि गुड्डू उर्फ हेटा के नाम से नगर कोतवाली में एक केश है, वही रूपेन्द्र सिंह उर्फ रौनक तरबगंज में मारपीट, जानमाल की धमकी का आरोपी है।
मनमर्जी का नंबर प्लेट
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शातिर बाइक चोर मोटरसाइकिल की चोरी करने के बाद उनके पंजीकृत नंबर प्लेट को बदल करके पेंट से अपनी मनमर्जी का गाड़ी नंबर दर्ज कर देते थे। जिससे पुलिस कंफ्यूज हो जाती थी, इसी दौरान ग्राहकों की तलाश करके सस्ते दामों में बाइक बेच देते थे। बाइक चोरों के पास से पेंट का डिब्बा व ब्रश भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि चोरी की बाइक बेचने के बाद मोबाइल फोन खरीदा गया था, वह फोन भी बरामद हुआ है।
बोले चौकी इंचार्ज
गुरु नानक चौकी प्रभारी प्रशान्त कुमार पाण्डेय ने बताया कि बाइक चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ करके तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे चोरी की पांच बाइक है बरामद हुई है।

